
जांजगीर। चांपा से सिवनी के बीच सडक़ पिछले कई महीनों से खराब हो चुकी है। चांपा ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही लोगों का स्वागत गड्ढों और धूल से होता है। सडक़ के बीच में कई बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। छोटे गड्ढे बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होते ही सडक़ों के गड्ढों में पानी भर जाता है और बारिश के कारण सडक़ों पर कीचड़ फैल जाता है। इससे लोगों का चलना और भी मुश्किल हो जाता है। रोजाना इस मार्ग से हजारों बड़ी गाडिय़ां गुजरती हैं। इसी मार्ग से होकर हर रोज प्लांट के कर्मचारी बड़ी संख्या में आना-जाना करते हैं।



















