समाज को न्याय दिलाएं विधि छात्र :सीजेएम

जांजगीर चांपा । संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मड़वा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा एवं टीसीएल कॉलेज विधि विभाग जांजगीर के संयुक्त तत्वाधान में संविधान जागरूकता शिविर, विधिक जागरूकता कैंप का आयोजित किया गया जिसमें श्री प्रवीण मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर चांपा द्वारा उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनको भारतीय संविधान के महत्व, भारतीय संविधान के इतिहास, भारतीय संविधान के निर्माताओं के भूमिका को बताते हुए भारतीय संविधान द्वारा मौलिक अधिकार का उपयोग और मौलिक कर्तव्यों का पालन करने, भारतीय संविधान की प्रस्तावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों को संविधान के संबंध में जानकारी लेने व उनका व्यापार प्रचार प्रसार कर देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के संबंध में बताते हुए अपने सामाजिक जीवन में अच्छे व्यवहार करने को कहा गया । मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर द्वारा भारतीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य एवं उनके पालन करने को कहा गया, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, भारतीय संविधान के समस्त विभागों को सौंप गए दायित्व के संबंध में बताते हुए विधिक सेवा अधिनियम 1987 के गठन एवं उद्देश्य, निशुल्क विधिक सहायता, नालसा की समस्त योजनाओं, सिविल और आपराधिक कानून के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। डॉक्टर अभय सिंहा सहायक अध्यापक विधि विभाग जांजगीर द्वारा भारतीय संविधान दिवस के उद्देश्य एवं महत्व को बताते हुए संविधान की जानकारी को जानना और समाज के बीच इसका प्रचार प्रसार करने के साथी कार्यक्रम का स्वागत भाषण दिया गया। श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल अधिकार मित्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा भारतीय संविधान दिवस मनाने के उद्देश्य एवं महत्व, विधिक सेवा अधिनियम 1987 के गठन एवं उद्देश्य, न्याय सब के लिए के उद्देश्य के साथ निशुल्क विधिक सहायता की पात्रता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। नरेश आजाद प्राध्यापक टीसीएल कॉलेज विधि विभाग जांजगीर द्वारा उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं एवं उनके महत्व के बारे में बताते हुए संविधान के प्रति जागरूक रहने व संविधान की अन्य जानकारी देते हुए कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में बृजेश कांत बर्मन, योगेश पैकरा ,ओपी सिंह, दुबे सर, डॉक्टर इंदु साधवानी प्राध्यापक टीसीएल कॉलेज जांजगीर, राजीव यादव विधिक सलाहकार एवं छात्र-छात्राए के सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

RO No. 13467/10