तौकीर रजा पर कानूनी शिकंजा, पुलिस ने नौ मुकदमों में मांगी रिमांड, इस दिन होगी कोर्ट में पेशी

बरेली। उपद्रवी के आरोपित मौलाना तौकीर रजा पर कानूनी शिकंसा कस गया। एक मुकदमे में वह जेल से बाहर नहीं आ सका, इस बीच नौ अन्य मुकदमों में उसकी रिमांड की तैयारी कर ली गई। पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि उपद्रव के शेष नौ मुकदमों में उससे पूछताछ करनी है इसलिए रिमांड दी जाए।

प्रकरण में 14 अक्टूबर को सुनवाई होगी। कानपुर के आइ लव मुहम्मद लिखे पोस्टर विवाद की आड़ में इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने 26 सितंबर को शहर में उपद्रव कराया था। उसी रात पुलिस ने तीन थानों में 10 मुकदमे लिखे, इनमें सात में तौकीर नामजद था।

RO No. 13467/11