
अकलतरा। नगर में निर्यात कर लागू नहीं करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नगर इकाई अध्यक्ष विजय केडिया के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों द्वारा नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह को नगर पालिका परिषद के 15 पार्षदों का निर्यात का लागू नहीं करने का समर्थन पत्र देते हुए ज्ञापन सौंपा गया है।
विजय केडिया ने सीएमओ को बताया कि 24 सितंबर को नगर पालिका में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में 6 पार्षदों द्वारा नगर में निर्यात का लागू करने का विरोध करने के साथ इसे व्यापारियों के हित में लागू नहीं करने की बात कही गई थी, 26 सितंबर को व्यापारियों की बैठक हुई थी।
नगर के व्यापारियों ने निर्यात कर लागू नहीं करने एवं व्यापारियों को मोहलत देने की मांग की गई थी बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा व्यापारियों को कुछ दिन का समय देने का आश्वासन देने की बात कही थी, लेकिन नगर पालिका परिषद द्वारा 29 सितंबर को निर्यात करके बोली के लिए नीलामी की सूचना का प्रकाशन करने के साथ 17 अक्टूबर को नीलामी की तारीख तय की गई, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नगर इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा नगर पालिका परिषद के पार्षदों के पास जाकर समर्थन मांगते हुए निर्यात कर लागू नहीं करने की मांग करने पर नगर पालिका परिषद के 15 पार्षदों द्वारा लिखित रूप से अपना समर्थन देते हुए निर्यात कर लागू नहीं करने की मांग का समर्थन किया गया।



















