उत्तर प्रदेश से अलग पूर्वांचल और बुंदेलखंड राज्य की मांग, खून से लिखा पत्र, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

बुदेलखंड, 0२ फरवरी ।
उत्तर प्रदेश को विभाजित कर पूर्वांचल, बुंदेलखंड व पश्चिमांचल को पृथक राज्य बनाये जाने क़ी मांग को लेकर पूर्वांचल राज्य जनांदोलन, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा सहित अन्य संगठनों के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राज्य पुनर्गठन परिसंघ के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में लोगों ने खून से लिखे पत्र व तख्तियां लेकर राष्ट्रपति भवन तक जाने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस बल ने रोक दिया।
इस मौके पर पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही हिन्दुस्तानी, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, पश्चिम प्रदेश निर्माण समिति के केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी, बुंदेलखंड उत्सव समिति के अध्यक्ष राजन धमेरिया, पूर्वांचल कला संगम के अध्यक्ष सूरज निर्मल, पूर्वांचल छठ समिति के अध्यक्ष पंकज झा, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के प्रदेश अध्यक्ष यज्ञेश गुप्ता, पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के मुख्य कार्यकारी संयोजक राजेश पाण्डेय विजेता, पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव समेत अन्य मौजूद रहे।इस मौके पर अनुज राही हिंदुस्तानी ने कहा कि पृथक उप्र की मांग से व्यापक जनभावना जुड़ी हुई है जिसका सम्मान करना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है।

RO No. 13467/11