जीवन अनमोल, पालन करें ट्रैफिक रूल्स

कोरबा। आदर्श विहार स्थित लायंस अंग्रेजी स्कूल में ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जीवन अनमोल है इसलिए दूसरे नियमों के साथ-साथ ट्रैफिक रूल्स का पालन पूरी ईमानदारी के साथ करें। बताया गया कि 250 से अधिक विद्यार्थी इस मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को पूरी गंभीरता से लिया और जाना की सडक़ों पर चलने के दौरान क्या कुछ सावधानी रखी जानी चाहिए और नियमों के मामले में सतर्कता दिखाना जरूरी क्यों है। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक डीके सिंह के मार्गदर्शन में ए ट्रेफिक इंस्पेक्टर तेज सिंह यादव ने अभियान का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज राठौर के द्वारा विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी दी गई। इस मौके पर लायंस स्कूल शिक्षण समिति के अध्यक्ष रोहित राजवाड़े, मधु पांडेय, राजकुमार अग्रवाल, राज सिंह सहित प्राचार्य और शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

RO No. 13467/11