
इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद क्षेत्र में एक अनाथ आश्रम पर अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया।
अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर गोलीबारी की निंदा करते हुए नारे लगाए तथा अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि कम से कम दो हथियारबंद बदमाशों ने रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर एक आश्रम पर छह राउंड गोलियां चलाईं जहां अनाथ बच्चे रह रहे थे।
बाल गृह पर गोलीबारी की गई
बाल अनाथ आश्रम चलाने वाली खाइदेन ओंगबी रोमिता ने कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाल गृह पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम अपील करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न होने दी जाएं। बाल आश्रम में कई अनाथ बच्चे हैं।
इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों से सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल दो उग्रवादियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के लोइतांग खुल्लेन इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पीआरईपीएके (प्रो) के एक सदस्य को इंफाल पूर्वी जिले के सागोलमांग बाजार से गिरफ्तार किया गया। वहीं, कांगपोकपी जिले के खमेनलोक से ट्रक चालकों से जबरन रुपये वसूलने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पीआरईपीएके (प्रो) के एक सदस्य को इंफाल पूर्वी जिले के सागोलमांग बाजार से गिरफ्तार किया गया। वहीं, कांगपोकपी जिले के खमेनलोक से ट्रक चालकों से जबरन रुपये वसूलने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।