Lok Sabha Election में AAP के लिए प्रचार कर पाएंगे केजरीवाल? 10 मई को अंतरिम जमानत पर आ सकता है फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलेगी या नहीं अब इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट 10 मई को करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह जानकारी दी है कि केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर शुक्रवार को फैसला कर सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने Delhi Excise Policy Scam Case ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में अब तक तीन दिन सुनवाई हुई, जिसमें से दो दिन अरविंद केजरीवाल के वकील ने और एक दिन ईडी के वकील ने अपना पक्ष रखा। इसी सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि दिल्ली के मुख्यमंत्री चुने हुए सीएम हैं और लोकसभा चुनाव पांच साल में एक बार आते हैं। ऐसे में केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जा सकती है।

RO No. 13467/11