बैंक से रकम आहरण कर लौट रहे ग्रामीण से ढाई लाख की लूट

जांजगीर-चांपा। बैंक से राशि निकालकर घर लौट रहे ग्रामीण से ढाई लाख लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों की फोटो सीसीटीवी फुटेज से कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर की खोजबीन कर रही है। मामला नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक 14 का है। मामले
इस संबंध में राहौद चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 13 फरवरी को राहौद के वार्ड क्रमांक 14 निवासी गोपेश्वर कुमार पटेल, उम्र 50 वर्ष 13 फरवरी को ही 2:50 बजे एसबीआई बैंक पामगढ़ से 2 लाख नगद आहरण करने गया था। उक्त राशि प्रार्थी द्वारा ग्राम राहौद निवासी श्याम चंदेल से घरेलू कार्य हेतु उधार ली गई थी, जिसके लिए श्याम चंदेल द्वारा प्रार्थी के नाम से चेक प्रदान किया गया था लगभग 1 बजे से 2 बजे के मध्य प्रार्थी ने पामगढ़ एसबीआई बैंक से उक्त राशि निकाली। बैंक परिसर में उसकी मुलाकात अपने परिचित मिथिलेश नामक व्यक्ति से हुई, जिसके साथ वह वापस राहौद आया। राहौद पहुंचकर प्रार्थी ने ग्रामीण बैंक के पास पूर्व में खड़ी अपनी साइकिल ली तथा नगदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल में टांगकर अपने घर की ओर रवाना हुआ। इस दौरान दो तालाब के – मध्य मार्ग में सामने से आए दो अज्ञात युवको ने साइकिल सहित थैला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान झूमाझटकी के बीच वे नगदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना प्रार्थी द्वारा तत्काल राहौद पुलिस को दी गई, पुलिस ने नाकेबंदी कर पातासाजी की लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए है। पुलिस कानूनी कार्यवाही कर आरोपियों की पातासाजी में लगी है।
पुलिस ने की नाकेबंदी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज गुरूवार को राहौद के वार्ड क्रमांक 14 निवासी गोपेश्वर कुमार पटेल, उम्र 50 वर्ष 13 फरवरी को ही 2:50 बजे एसबीआई बैंक पामगढ़ से 2 लाख नगद आहरण करने गया था। जहां आरोपी सायकल के हैंडल में रखे बैग को पार कर दिया। बैग में लगभग ढाई लाख रुपए रखे थे। घटना के तुरंत बाद किसान ने राहौद पुलिस चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है।

RO No. 13467/10