एनएच पर लूट का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अकलतरा। राष्ट्रीय मार्ग पर हुई लूट की वारदात का जांजगीर-चांपा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट की घटना 15-16 अक्टूबर की दरम्यानी रात अकलतरा नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के समय पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे तथा प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाकर घूम रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में सायबर सेल व थाना अकलतरा की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सायबर सेल जांजगीर द्वारा लगातार 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रतन नायक, ट्रक चालक निवासी राजस्थान, अपने हेल्पर के साथ ट्रक में माल लेकर अहमदाबाद जा रहा था। पहचान होने पर सायबर सेल एवं थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने अमन साहू पिता श्यामसुंदर साहू उम्र 20 वर्ष, निवासी खम्हरिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, असीफ उर्फ छोटू खान पिता अब्दुल मजीद खान उम्र 21 वर्ष, निवासी मडई, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, प्रियांशु गांगुली पिता स्व. अमरदास गांगुली उम्र 21 वर्ष, निवासी खम्हरिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएफ 8880, एक चाकू, एक लोहे का रॉड एवं नकद 10 हजार बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रतन नायक, ट्रक चालक निवासी राजस्थान, अपने हेल्पर के साथ ट्रक में माल लेकर अहमदाबाद जा रहा था। अकलतरा फ्लाईओवर पर आरोपियों ने स्कॉर्पियो से ट्रक रोककर मारपीट की और ट्रक में रखी नकदी 85 हजार रूपए लूट ली थी। इस संबंध में थाना अकलतरा में धारा 309(4), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर तीनों आरोपियों को दिनांक 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, सायबर टीम एवं थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएफ 8880, एक चाकू, एक लोहे का रॉड एवं नकद 10 हजार बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

RO No. 13467/11