प्रेम, पैसा और पावर: छत्तीसगढ़ DSP पर होटल कारोबारी से 2 करोड़ की ठगी और होटल हड़पने का सनसनीखेज आरोप!

Oplus_131072

कारोबारी का कोरबा कनेक्शन जाने

रायपुर, छत्तीसगढ़ 10 दिसंबर : छत्तीसगढ़ में एक हाई-प्रोफाइल मामला गरमाया हुआ है, जिसने प्रशासनिक और व्यापारिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर रायपुर के मशहूर होटल कारोबारी दीपक टंडन ने प्रेम संबंधों का लाभ उठाकर ₹2 करोड़ से अधिक की संपत्ति, एक लक्जरी कार, और नकदी हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।

2 करोड़ नकद, कार, डायमंड रिंग और होटल की रजिस्ट्री!

शिकायतकर्ता दीपक टंडन ने कुछ दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं:

  • ₹2 करोड़ नकद की ठगी।

  • एक डायमंड रिंग और सोने की चेन लेना।

  • एक महंगी लक्जरी गाड़ी हड़पना।

  • सबसे गंभीर: कारोबारी के एक होटल की रजिस्ट्री अपने भाई के नाम पर करवा लेना।

दीपक टंडन ने अपनी शिकायत के समर्थन में अपनी और DSP की निजी व्हाट्सएप चैट और सीसीटीवी फुटेज जैसे पुख्ता सबूत भी पेश किए हैं।

वायरल हुई निजी चैट: ‘डबल रिटर्न करूंगी, प्रॉमिस’

दोनों के बीच के कथित व्हाट्सएप चैट के अंश अब वायरल हो रहे हैं, जो आर्थिक लाभ के साथ-साथ निजी रिश्ते की गहराई की ओर भी इशारा करते हैं:

  • दीपक टंडन: “आ जाऊंगा यार, आई लव यू…” और “24×7 आपके साथ हूं…”।

  • DSP कल्पना वर्मा: “दंतेवाड़ा आ रहे हो क्या” और “तो कर दो न हेल्प अभी, डबल रिटर्न करूंगी, प्रॉमिस…

मनमुटाव गहराने के बाद, टंडन ने DSP पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

कारोबारी का कोरबा कनेक्शन 

शिकायतकर्ता दीपक टंडन का गृह नगर कोरबा है, जहां उन्होंने शुरुआती दिनों में फोटो फ्रेमिंग का काम किया था। करीब दो दशक पहले कोरबा से रायपुर आने के बाद, टंडन ने अपनी मेहनत से होटल कारोबार में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। रायपुर के वीआईपी रोड पर स्थित मशहूर होटल वेलकम श्री उन्हीं की संपत्ति है। DSP कल्पना वर्मा की पूर्व में माना, रायपुर में पोस्टिंग रही है, जहाँ दीपक का होटल भी है।

काउंटर अटैक: DSP के पिता ने भी दर्ज कराई है शिकायत

मामले में नया मोड़ तब आया जब DSP कल्पना वर्मा के पिता, हेमंत वर्मा ने दो महीने पहले ही पंडरी थाना में दीपक टंडन के खिलाफ लेनदेन की रकम वापस न करने और चेक बाउंस की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, DSP कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

पुलिस अब इन सभी आरोपों और क्रॉस-शिकायतों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

इस हाई-वोल्टेज मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस आगे क्या कदम उठाती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

RO No. 13467/10