
नईदिल्ली २१ फरवरी ।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और पीएम मोदी आज नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर मुहर लग सकती है। लूला दा सिल्वा प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर भारत आए हैं। वे 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं।
एक न्यूज चैनल से बातचीत में लूला दा सिल्वा ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार सिर्फ 15 अरब डॉलर है, जिसे 30-40 अरब तक बढ़ाना चाहिए। वे 260 ब्राजीलियाई व्यवसायियों के साथ आए हैं ताकि अंतरिक्ष, रक्षा, फार्मा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी हो। वहीं ब्राजील की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर भारत में प्लांट भी खोलेगी। आज पीएम मोदी और ब्राजीली राष्ट्रपति के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ्स पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यह समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख हिस्सा है, जो ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन की निर्भरता कम करने, ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को सपोर्ट करने और विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने पर केंद्रित है। ब्राजील दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेयर अर्थ रिजर्व वाला देश है। जिसके पास लगभग 21 मिलियन मीट्रिक टन का विशाल भंडार है। राष्ट्रपति भवन में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने-अपने देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल से एक-दूसरे का परिचय कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। ब्राजीली राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा आज प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-ब्राजील के बीच व्यापार समझौते पर मुहर लग सकती है।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की मुलाकात दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। जिसमें महत्वपूर्ण खनिज, दुर्लभ खनिज, रक्षा, ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों पर खास केंद्रित है। पीएम मोदी के न्योते पर लूला दा सिल्वा भारत के दौरे पर पहुंचे हैं। वे 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद वे 22 फरवरी को दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे।


















