LVM3-M5 रॉकेट: ISRO ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ ‘बाहुबली’; भारत का स्पेस प्रोग्राम में नया अध्याय

नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम में आज एक बड़ा दिन है। ISRO अपने अब तक के सबसे भारी सैटेलाइट CMS-03 को देश की जमीन से लॉन्च किया। यह सैटेलाइट 4410 किलो वजनी है और इसे LVM3-M5 रॉकेट के जरिए Gesynchronous Transfer Orbit (GTO) में भेज दिया गया। यह भारत के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। LVM3-M5 रॉकेट को उसकी भार उठाने की क्षमता के कारण बाहुबली कहा जाता है। 43.5 मीटर ऊंचे इस रॉकेट को पूरी तरह असेंबल किया गया था और इसे सैटेलाइट के साथ श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड पर पहुंचाया जा चुका था।

RO No. 13467/10