
कोरबा। यहां की हसदेव नदी में पिछली रात लोगों को दिव्यता का बोध हुआ, जब यहां महाआरती की गई। मौका था देव दीपावली के उत्सव का। नमामि हसदेव सेवा समिति ने यह आयोजन किया। गंगा, नर्मदा और यमुना में की जाने वाली महाआरती की शक्ल यहां पर दिखाई दी। हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति इस दृश्य को देखने के लिए कई घंटे पहले घाट व इसके आसपास जमा हो गई। लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के समापन के बाद रात्रि को जीवनदायिनी हसदेव को गंगा समान पूजते हुए उसकी महाआरती की गई। लोगों ने पूरे भाव से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने हसदेव के संरक्षण और इसकी पहचान को व्यापकता देने संबंधी प्रयासों को सराहा। कहा गया कि यह आयोजन दूसरे क्षेत्रों के लिए प्रेरक बनेगा।




















