11 मांगों को लेकर 29 से 31 दिसंबर तक महाबंद

जांजगीर चांपा। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर मोदी की गारन्टी लागू करवाने अपनी ग्यारह सूत्रीय मांग के समर्थन में राज्य के कर्मचारियों के साथ जांजगीर चाम्पा जिले के सभी विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक 29 दिसंबर से 31दिसंबर तक आंदोलन कर शासन का काम ठप्प कर देंगे, वर्तमान सरकार के विरुद्ध यह सबसे बड़ा आंदोलन है, शनिवार को जोड़ दिया जाय तो पांच दिन कार्यालय बंद रहेंगे, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार ने बताया कि सरकार की कर्मचारियों की जायज मांगो की उपेक्षा के कारण प्रदेश के पांच लाख कर्मचारियों को यह निर्णय लेना पड़ा है, फेडरेशन के महासचिव अर्जुन सिंह क्षत्री के अनुसार राज्य सरकार को मोदी की गारन्टी लागू करनी चाहिए, फेडरेशन के सहसयोजक डॉ व्ही के पैगवार ने कहा अतिशीघ्र मांग पूर्ण नहीं होने पर अनिश्चित कालीन आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी, जांजगीर चाम्पा जिले के अधिकारी कर्मचारी 29 दिसंबर से हॉकी मैदान चर्च के पास केरा रोड जांजगीर में धरना प्रदर्शन करेंगे, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ग्यारह सूत्रीय मांगे है, केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरो को देय तिथि से मंहगाई भत्ता लागू किया जाय, डी ए एरियर्स की राशि जी पी एफ खाते में जमा किया जाय, सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान दिया जाय, लिपको, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति को दूर करने के लिए गठित पिंगुवां कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाय, प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करते हुए सम्पूर्ण लाभ दिया जाय, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाय, सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियो को तृतीय समय मान वेतन दिया जाय, नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दी जाय, अनुकम्पा नियुक्ति में 10त्न सीलिंग समाप्त की जाय, प्रदेश के कर्मचारियों को केशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाय, अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिन किया जाय, दैनिक, एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाय, सभी विभाग में समानता लाते हुये सेवनिवृत्तिं आयु 65 वर्ष किया जाय!
आंदोलन में शामिल कर्मचारी संगठनों के प्रमुख विश्वनाथ सिंह परिहार जिला संयोजक, अर्जुन सिंह क्षत्री जिला महासचिव सहित विभिन्न संवर्गों के जिलाध्यक्ष में डॉ व्ही के पैगवार, सुधीर सुखदेव, धर्मेंद्र यादव, विकास सिंह, शत्रुहन राठौर, आलोक दुबे, रविन्द्र द्विवेदी, यू एस राठिया, आर के बंजारे, राधेश्याम कँवर, डॉ राज जायसवाल, टी के टंडन,डॉ रुपेशपाठक,जयंत सिंह क्षत्रिय, भुवनेश्वर देवांगन, टीकम थवाईत, ज्ञानेश्वर बरेठ, रामू भैना, विशाल वैभव, फिरत किरण, संजय राठौर, बलराम रोहिदास, शांति थवाईत, निधि जायसवाल, रजनीकांत राठौर,परमेश्वर बनर्जी, ओमप्रकाश राठौर, शरद राठौर, अनुभव तिवारी, संजय राठौर,महेश पाण्डेय,जगन्नाथ श्रीवास, प्रदीप सिदार, शेख मोहम्मद मुजीब,सूर्यपाल सिंह, पुष्पराज सिंह, बलिराम देवांगन, राजेंद्र जायसवाल, मोहन यादव, मनोज यादव ने 29 दिसंबर सोमवार से धरना स्थल हॉकी मैदान चर्च के पास केरा रोड जांजगीर में जिले के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है

RO No. 13467/10