
कोरिया बैकुंठपुर। भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरिया के तत्वाधान मे विश्राम गृह बैकुंठपुर मे ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अंतर्गत बहादुर सैनिकों के सम्मान और समर्थन मे 2750 राखियाँ सौंपा गया।
इस अभियान मे भाजपा महिला मोर्चा, स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्काउट-गाइडस के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक राखियां एकत्रित कर पूर्व सैनिक महेन्द्र प्रताप राणा, दीपक कुमार, रामनिवास राठोर, कुमार सिंह को राखियाँ देकर देश के जवानों के नाम भेजी। राष्ट्र की रक्षा करने वालों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जयनाथ वाजपेयी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नवीता शिवहरे, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिता तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी,मंडल महामंत्री मनोज साहू, सुरेश राजवाड़े, महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरीता यादव, रेनू सिंह, उर्मिला सिंह, सुश्री साक्षी सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह, कविता यादव, सुश्री ममता कुशवाहा, गीता गिरी, बीके रेखा ब्रह्माकुमारी, श्रीमती सरून निशा, श्रीमती रितु गुप्ता, श्रीमती सविता मिश्रा, सविता सिंह सहित छात्राएं उपस्थित रहें।