
कोरबा। भाजपा महिला मोर्चा में जिलाध्यक्ष बनने के लिए जोर आजमाईश शुरू हो गई है। दावेदार रायपुर तक पहुंचने लगे हैं। अभी तक जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रतिभा सोनवानी, बुधवारा देवांगन, शैल राठौर, स्वाति कश्यप के नाम सामने आए हैं। पिछले दिनों महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का कोरबा आगमन हुआ था। इस दौरान उनका प्रतिभा सोनवानी, अभिलाषा वर्मा, प्रीति स्वर्णकार, वैशाली रत्नपारखी, किरण मरकाम सहित कई महिलाओं के द्वारा स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज भी कोरबा आने वाले थे। लेकिन वे अब दिवाली के बाद कोरबा का दौरा करेंगे। उनके स्वागत के लिए सुभाष राठौर, मुकेश कौशिक, जय गर्ग, किशन केशरवानी, बद्री अग्रवाल, साकेत शर्मा, संजय मानिकपुरी, दिव्यांश अग्निहोत्री, भूपेंद्र साहू के द्वारा तैयारी की जा रही है।





















