यूपी में बड़ा हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

जगतपुर (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर जनौली के पास रविवार की रात पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे सात लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और जगतपुर-डलमऊ रोड पर जाम लग गया।

जगतपुर के कोडर निवासी रिया पटेल, प्रिया पटेल, हिमांशी, शालिनी, रश्मि, साधना व महिला आसमा चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गई थी। वहां से सभी लोग पैदल लौट रही थी। सुलतानपुर जनौली के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया।

RO No. 13467/10