अरब सागर में कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त, 4 ईरानी गिरफ्तारर

अहमदाबाद। भारतीय तटरक्षक बल ने रविवार को गुजरात तट से कुछ दूर अरब सागर में एक विदेशी नाव को रोककर उसमें सवार चार ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से लगभग पांच करोड़ रुपये की 200 कार्टन विदेशी सिगरेट जब्त की गई है। यह अभियान शनिवार को द्वारका तट के पास चलाया गया। आइसीजी ने एक पोस्ट में बताया कि इस खेप का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 25 करोड़ रुपये से पांच करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। जांच के लिए नाव को पोरबंदर ले जाया जा रहा है।

विदेशी ब्रांड की सिगरेट

अल मुख्तार नामक इस नाव में चार ईरानी चालक दल के सदस्य सवार थे। तलाशी लेने पर नाव के निचले हिस्से में छिपाए गए विदेशी ब्रांड की सिगरेट के लगभग एक लाख पैकेटों से भरे 200 कार्टन बरामद हुए।

पहले भी गिरफ्तार हुए थे दो ईरानी

इससे पहले भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने 16 फरवरी को एक संयुक्त अभियान में गुजरात तट से दूर 200 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध नशीले पदार्थों के साथ दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

RO No. 13467/11