
नईदिल्ली 0८ मार्च ।
अमेरिका-इजरायल ईरान पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं, ईरान भी पलटवार जारी रखे हुए है। जिसके चलते मिडिल ईस्ट में तनाव घटने की बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच एक्सियोस की रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है। एक्सियोस की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल ईरान के परमाणु स्टॉक को अपने नियंत्रण में लेने के लिए वहां अपनी स्पेशल फोर्स भेजने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। दरअसल, एक्सियोस ने शनिवार को चर्चा की जानकारी रखने वाले चार सोर्स का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका और इजरायल मिडिल ईस्ट में जारी तनातनी के बीच अब ईरान में स्पेशल फोर्स भेजने पर चर्चा की है। ईरान के पास यूरनियम का जो भंडार है, उस पर अमेरिका और इजरायल कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं। ईरान के पास यूरनियम का जो भंडार है, उस पर अमेरिका और इजरायल कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं।





















