नियमानुसार संचालन न होने पर मनोज कृषि केंद्र का लायसेंस निलंबित

कोरिया बैकुंठपुर। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में पूरे जिले भर में खाद बीज बेचने वाली दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इस कड़ी में पटना स्थित मनोज कृषि केंद्र का लायसेंस निलंबित किया गया है। विदित हो कि कोरिया जिले में किसानों को सहूलियत देने के लिए कई कृषि सेवा केंद्रों को लायसेंस जारी किया गया है। साथ ही इनके नियमानुसार संचालन के भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप संचालक कृषि ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में कृषि सेवा संस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पटना स्थित मनोज कृषि केंद्र का निरीक्षण गत सप्ताह किया गया। विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि खाद और अन्य कृषि सामग्री का विक्रय दर, उनके भंडारण और वितरण का लेखा जोखा निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं किया गया है। इसलिए मनोज कृषि केंद्र के संचालक को नोटिस जारी कर उनका लायसेंस आगामी 21 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि फर्म द्वारा कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

RO No. 13467/11