रामानुजगंज में मधुमक्खियों का हमला: पंचायत सचिव, कांग्रेस नेता सहित कई घायल

रामानुजगंज। नगर में एक बार फिर मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। शनिवार शाम करीब 4 बजे अस्पताल के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें पंचायत सचिव, कांग्रेस नेता सहित 8 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रामानुजगंज के 100 बिस्तर वाले अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव महेंद्र गुप्ता जनपद कार्यालय से अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान अस्पताल के समीप मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

RO No. 13467/11