पूर्व सांसद रविंद्र जेना समेत कई नेता भाजपा में होंगे शामिल

ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी को बड़ा झटका
बालेश्वर। बालेश्वर के भूतपूर्व लोकसभा सदस्य तथा बालेश्वर जिला बीजू जनता दल के भूतपूर्व अध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र कुमार जेना ने बीजू जनता दल के सुप्रीमो नवीन पटनायक को अपना त्यागपत्र दिया था। इसी के साथ ही उन्होंने बीजू जनता दल के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।विगत कई महीनो से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि जल्द ही श्री जेना बीजू जनता दल का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। आज बालेश्वर से करीब 10 हजार से ज्यादा उनके समर्थक रेलगाड़ी से, बसों से तथा चार पहिया वाहन से भुवनेश्वर की ओर कूच कर चुके हैं। रविंद्र जेना के साथ कई वरिष्ठ बीजू जनता दल से जुड़े नेताओं का भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसमें बालेश्वर नगर पालिका की अध्यक्षा ,जिला परिषद के अध्यक्ष, सदर ब्लॉक की अध्यक्षा, बस्ता ब्लॉक के अध्यक्ष समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।

RO No. 13467/11