
कोरबा। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी. के. सिंह के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी डॉ. रविकांत सिंह राठौर के निर्देशन में इंटेंसिफाइड एच.आई.व्ही./एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम चोटिया में एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा एच.आई.व्ही./एड्स से संबंधित जानकारी, परामर्श एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को समय पर जाँच कराने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने एवं एच.आई.व्ही./एड्स से ग्रसित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पोड़ी उपरोड़ा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ एवं काउंसलर्स द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर में ग्रामवासियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही एवं लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।















