
कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा को सोमवार को दूसरे दिन पांच और जगहों से भाजपा के कई दिग्गज नेता हरी झंडी दिखाएंगे। नौ में से रविवार को चार स्थानों से बड़ी जनसभाओं के साथ भाजपा ने राज्य में 5,000 किलोमीटर लंबी परिवर्तन यात्रा शुरू की।
पांच जगहों से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
सोमवार को बांकी जिन पांच जगहों से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी, उसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण 24 परगना जिले के रायदिघी में दोपहर में विशाल जनसभा के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी ओर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उसी समय हावड़ा के आमता में जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाएंगे।
नितिन नवीन इस्लामपुर से परिवर्तन यात्रा को झंटी दिखाएंगे
इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बर्दमान के हासन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वहां मिथुन चक्रवर्ती मौजूद रहेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर से परिवर्तन यात्रा को दोपहर में झंडी दिखाएंगे।
































