अपनी श्रेष्ठता साबित की महिला क्रिकेटर्स ने : मीनाक्षी

कोरबा। महिला क्रिकेट के वल्र्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से पटखनी देने के बाद भारत की टीम ने अपने-आपको सर्वश्रेष्ठ साबित किया है। उसके जरिए खेल के क्षेत्र में भारत का नाम चौतरफा जगमगाया है। यूथ क्रिएशन पर काम कर रही मीनाक्षी सोनी ने टीम को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में भारत की पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम का प्रदर्शन बीते वर्षों में रहा है और पिछले समय में उसने अपने प्रदर्शन को और बेहतर तरीके से निखारा है। हम सभी उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय महिला टीम अपने प्रदर्शन से जरूर ऐसा कुछ करेगी जिससे कि एक बड़ी उपलब्धि सामने आए और आखिरकार ऐसा हुआ। महिला क्रिकेट के वल्र्ड कप में शुरु से ही हमारी खिलाडिय़ों ने अद्भुत तकनीक के साथ पूरे आत्मविश्वास और साहस को दिखाया। उन्होंने कभी भी ऐसा साबित नहीं होने दिया कि मनोबल में कोई कमी है। देश के 140 करोड़ लोगों के अपार प्रोत्साहन, खुद की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में टीम को बुलंदियों पर पहुंचाया। मीनाक्षी का कहना है कि अतीत से ही स्त्री शक्ति सशक्त रही है और इसलिए तो स्कंध पुराण में उनके लिए कहा गया है- यत्र नारियस्तु पुजयंते, रमन्ते तत्र देवता।

RO No. 13467/11