पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए शारदा विहार में हुई बैठक

कोरबा। भारत के परिपेक्ष में शौर्य और समृद्धि अभियान को अखिल विश्व गायत्री परिवार ने विशेष रूप से हाथ में लिया है। इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में गायत्री महायज्ञ की परंपरा शुरू की गई है। कोरबा नगर के शारदा विहार में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन दिसंबर महीने में होगा। इसके लिए योजना बैठक रखी गई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों के अलावा कॉलोनी के नागरिकों की उपस्थिति बैठक में रही। बैठक में गायत्री महायज्ञ की आवश्यकता और इसकी महत्ता पर विचार हुआ। यहां पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन के बारे में जानकारी दी गई। सभी ने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी और हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। बैठक में आवश्यक तैयारियों के लिए लोगों ने जिम्मेदारी ली। बताया गया की तीन दिन तक इस अनुष्ठान का संचालन होगा। दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में इन गतिविधियों का संपादन होगा। यज्ञ संपन्न करने वाली टीम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं मौके पर की जाएंगी। यज्ञ की सफलता के लिए अभी से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गायत्री महामंत्र और शांति पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।

RO No. 13467/11