प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सह संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

कोरिया बैकुंठपुर। जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन) के प्रभावी संचालन एवं नियमित मॉनिटरिंग के उद्देश्य से आज कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सह संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मध्यान्ह भोजन योजना के सुचारू संचालन तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रमुख रूप से योजना की नियमित मॉनिटरिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन की स्थिति, स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों को व्यवस्थाएँ सौंपने, विद्यालयों में सुरक्षित किचन-कम-स्टोररूम की उपलब्धता, सभी शालाओं में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) की प्रगति, समय-सीमा में खाद्यान्न (चावल) का आबंटन, प्रति दिवस लाभांवितों की संख्या में वृद्धि, औसत शालेय दिवस, मोबाइल ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभांवितों की प्रविष्टि, आर.बी.एस.के. के तहत स्वास्थ्य परीक्षण, ‘थइ एवं आईईसी’ गतिविधियों का संचालन, भारत सरकार के एम.आई.एस. पोर्टल में नियमित प्रविष्टि, मेन्यू के कड़ाई से पालन, विद्यालयों की दीवारों पर योजना संबंधित जानकारी का प्रदर्शन, प्रत्येक विद्यालय में कम से कम एक बार न्यौता भोज का आयोजन, एलपीजी गैस से मध्यान्ह भोजन तैयार करने, भोजन की गुणवत्ता परीक्षण एवं स्वाद परीक्षण पंजी के संधारण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अरविंद सिंह (बीईओ सोनहत), देवेश जायसवाल (एबीईओ बैकुंठपुर), बृज राज गिरी (एपीओ), निलेश शुक्ला (बीआरसीसी बैकुंठपुर), एरोन बखला (बीआरसीसी सोनहत) सहित जिले के सभी संकुल प्राचार्य एवं शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहें।

RO No. 13467/11