
कोरबा। श्रम कानून के विरोध में चार श्रमिक संगठनों के द्वारा 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल आयोजित किया गया है। जिसको लेकर आज से तैयारियां शुरू हो रही है। सोहागपुर में एसकेएमएस एसईसीएल कार्यसमिति की बैठक होगी। जिसमें सभी एरिया के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। कोरबा जिले से धर्मा राव, मनीष सिंह, विनोद यादव, अजय राठौर, केंद्रीय कर्मशाला से एलपी चंद्रा, अमृत साहू, गेवरा से दीपक उपाध्याय सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में हड़ताल की रूपरेखा तैयार होगी। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कन्वेंशन भी आयोजित किया जाएगा। एसईकेएमसी के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह भी हड़ताल की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जबकि केएसएस के अनूप सरकार, सॉजी जॉन, संतोष टंडन, अनिल सिंह, प्रवीण रजक भी आयोजित कन्वेंशन में जाएंगे। इनके अलावा एचएमएस के फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव, गिरजा साहू, दूजराम मिलन सहित अन्य कार्यकर्ता भी हड़ताल की तैयारी में लगे हुए हैं।



















