कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार सप्त क्रांति पर सतत अभियान चला रहा है। आध्यात्मिक सामाजिक से लेकर अन्य क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है। शांतिकुंज हरिद्वार मुख्यालय में इन दोनों ग्रीष्मकालीन विशेष सत्र आयोजित है जिसमें कोरबा जिले के परिव्राजक भी शामिल हुए हैं।
स्वाधीनता संग्राम सेनानी आचार्य श्रीराम शर्मा के द्वारा गायत्री परिवार नामक संगठन की स्थापना की गई जो अब विशाल रूप ले चुका है। भारत सहित अनेक देशों में इसका विस्तार हुआ है। आध्यात्मिक और सामाजिक क्रांति को लेकर गायत्री परिवार का विचार क्रांति अभियान शुरुआत से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा। उसके विचारों के साथ काफी संख्या में लोगों का जुड़ाव हुआ। उन्होंने सनातन संस्कृति और इसके मूल्यों को गंभीरता से समझा और इनका प्रसार किया। कोरबा जिले में माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक टीआर यादव नहीं बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार में ग्रीष्मकालीन साधना कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से परीव्रजकों की भागीदारी हुई है। भविष्य की कार्य योजना को लेकर भी अनेक सत्र रखे गए हैं इनके माध्यम से सदस्यों का मार्गदर्शन किया जा रहा है कि उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में क्या कुछ करना है।