मेक्सिको की सेना ने खूंखार ड्रग सरगना ओसेगुएरा को मार गिराया गया, जवाबी कार्रवाई के बीच कई राज्यों में भड़की हिंसा

नई दिल्ली। मेक्सिको के सबसे खतरनाक और निर्दयी ड्रग माफियाओं में से एक, ओसेगुएरा (एल मेनचो) को एक बड़े सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया गया है। मैक्सिको की अपनी सैन्य खुफिया जानकारी के अलावा, यह छापा अमेरिकी अधिकारियों से मिली पूरक जानकारी के आधार पर मारा गया था.

मैक्सिकन सेना ने रविवार को घोषणा की कि उसने एक अभियान में शक्तिशाली ड्रग लॉर्ड नेमेसियो ‘एल मेनचो’ ओसेगुएरा को मार गिराया है, ओसेगुएरा के अलावा छह संदिग्ध कार्टेल बंदूकधारी मारे गए और तीन सैनिक घायल हो गए। जिसके बाद जलिस्को और पड़ोसी राज्यों में भारी हिंसा भड़क उठी है। जवाबी हमलों और सड़कों पर की गई घेराबंदी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बाजार और सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद कर दिया है।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया और कहा कि केंद्र सरकार राज्य के अधिकारियों के साथ समन्वय में है।

अमेरिकी दबाव के बीच कार्रवाई

यह छापेमारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा मैक्सिको पर अमेरिका में नशीले पदार्थों, विशेष रूप से फेंटानिल की तस्करी को रोकने के लिए डाले जा रहे दबाव के बीच हुई है। ट्रंप ने बार-बार मैक्सिकन निर्यात पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है, यह तर्क देते हुए कि शीनबाम ने मादक पदार्थों के व्यापार से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।

RO No. 13467/11