मिशिगन हमला: यहूदी प्रार्थना स्थल में ट्रक घुसने से हडक़ंप, सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में हमलावर ढेर

मिशिगन, १३ मार्च ।
अमेरिका के डेट्राइट शहर के बाहरी इलाके में स्थित वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप के एक यहूदी प्रार्थना स्थल (टेंपल इजराइल सिनेगाग) में गुरुवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक ट्रक इमारत में घुस गया और मौके पर एक शूटर के होने की खबर सामने आई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना के बाद इमारत की छत से धुआं उठता हुआ देखा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।मिशिगन के एक शेरिफ ने कहा कि यहूदी प्रार्थना स्थल के सुरक्षाकर्मियों की एक व्यक्ति के साथ गोलीबारी हुई। ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बौचार्ड का कहना है कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि यहूदी प्रार्थना स्थल पर वाहन से टक्कर मारने और गोलीबारी की घटना के सिलसिले में एफबीआइ के एजेंट मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल पर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की कई गाडिय़ां पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। टीवी चैनल डब्ल्यूडीआईवी-टीवी द्वारा जारी फुटेज में दर्जनों पुलिस वाहन सिनेगाग के आसपास तैनात दिखाई दे रहे हैं। डेट्राइट के यहूदी संघ ने सुरक्षा को देखते हुए इलाके के सभी यहूदी संगठनों को लाकआउट प्रोटोकाल लागू करने की सलाह दी है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति को इमारत में आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।वर्जीनिया स्थित ओल्ड डोमिनियन यूनिवर्सिटी में गुरुवार सुबह एक हमलावर ने परिसर को लॉकडाउन कर दिया, जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए और हमलावर मारा गया। यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।यूनिवर्सिटी ने बताया कि सुबह 11 बजे से कुछ ही समय पहले, यूनिवर्सिटी और नॉरफॉक पुलिस तथा आपातकालीन कर्मी यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल की इमारत में हमलावर की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई।यूनिवर्सिटी के एक प्रवक्ता ने परिसर को लॉकडाउन किए जाने के तुरंत बाद एक बयान में कहा कि ओल्ड डोमिनियन यूनिवर्सिटी ने मुख्य परिसर में दिन के बाकी समय के लिए कक्षाएं और कामकाज रद कर दिया है।
कृपया कॉन्स्टेंट हॉल के अंदर और आसपास के क्षेत्र से दूर रहें, जहां आपातकालीन कर्मी काम कर रहे हैं।

RO No. 13467/11