
दिल्ली। पुणे के एक संस्थान में एमबीए की पढ़ाई करने वाले 84 छात्र पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण दुबई में फंसे हुए हैं। संस्थान ने रविवार को यह जानकारी दी। इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज (आइएसबीएस) के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान के छात्र वार्षिक पांच दिवसीय अध्ययन यात्रा के तहत दुबई गए थे। सभी छात्र सुरक्षित हैं। उन्हें एक होटल में ठहराया गया है। 40 छात्रों को शनिवार को पुणे लौटना था, वहीं शेष 44 छात्र-छात्राओं को रविवार को फ्लाइट लेनी थी।
































