
कोरबा। जेसीआई कोरबा द्वारा मोतीसागर पारा बस्ती के समीप मुक्तिधाम में भगवान शंकर की 18 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। महाशिवरात्रि पर रविवार को प्रतिमा का अनावरण उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया। इस दौरान उन्होंने पूजा अनुष्ठान भी किए। उन्होंने कहा कि जब वह कोरबा के महापौर थे, तब इस मुक्तिधाम का कायाकल्प किया गया था। जेसीआई इस मुक्तिधाम की व्यवस्था का संचालन और रखरखाव बेहतर तरीके से कर रही है।
इस दौरान टीएन बजाज, अभिषेक अग्रवाल, रामकुमार सोनी, रोहित असरानी, निश्चल टमकोरिया, पीएस गांधी, सभापति नूतन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद रूबी सागर, पार्षद राधा महंत, पार्षद टामेश अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।
यहां से मंत्री देवांगन मानिकपुर में भगवान शंकर की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए। समिति की मांग पर मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की। नेहरू नगर कुआं भट्टा में महिला समिति द्वारा आयोजित शिव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में किचन शेड के लिए 5 लाख की घोषणा की। बालको नगर के परसाभाठा बिहीबाड़ी में नवनिर्मित शंकर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए। समिति की मांग पर मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के? लिए 10 लाख की घोषणा की। नगर निगम क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर के समीप बने 10 लाख की लागत के सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।





















