
नई दिल्ल्ली। एंटीबायोटिक दवाओं का बिना जरूरत व बिना चिकित्सकीय सलाह का उपयोग आम संक्रमणों को भी गंभीर व उपचाररोधी बना रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ग्लोबल एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस सर्विलांस रिपोर्ट 2025 और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट बताती हैं कि दवाओं के प्रति बैक्टीरिया तेजी से प्रतिरोधी (ऐसे बैक्टीरिया, जो कई एंटीबायोटिक दवाओं पर असर नहीं करते) होते जा रहे हैं।
देश में हर साल बड़े पैमाने (करीब 60 हजार) पर होने वाली नवजात शिशुओं की मौत में प्रतिरोधी संक्रमण को बड़ा कारण माना जा रहा है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर इस स्थिति को रोका नहीं गया तो भविष्य में सामान्य संक्रमण जानलेवा साबित हो सकते हैं। देश में हर साल बड़े पैमाने (करीब 60 हजार) पर होने वाली नवजात शिशुओं की मौत में प्रतिरोधी संक्रमण को बड़ा कारण माना जा रहा है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर इस स्थिति को रोका नहीं गया तो भविष्य में सामान्य संक्रमण जानलेवा साबित हो सकते हैं।






















