विधायक ब्यास कश्यप ने किया सायकल वितरण

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने हाईस्कूल रोगदा में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत स्कूल के छात्राओं को सायकल का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरस्वती सायकल योजना के माध्यम से छात्राओं को सायकल का वितरण किया जाता है। छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में जो सबसे बड़ी बाधा होती है वह है घर से स्कूल के बीच की दूरी। सायकल मिल जाने से दूरी तय करना छात्राओं के लिए आसान हो जाता है। इससे बालिकाओं के स्कूल छोडऩे के दर में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम की प्राविण्य सूची ये बताती हैं कि आज बालिकाएं किसी भी मायने में बालकों से कम नही हैं। उन्होंने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं है।
इस अवसर पर शासकीय हाईस्कूल रोगदा के प्राचार्य अनूप कश्यप, ग्राम पंचायत रोगदा के सरपंच रमेश कुमार कश्यप, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अमरा लाल कश्यप, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर कश्यप, गांव के पंच जगदीश साहू, दूजराम कश्यप, रामेश्वर कश्यप, राकेश कुमार साहू, नवधा साहू,उप सरपंच लखन साहू, चूणामणी साहू, नत्थू खरसन, प्रज्ञा कौशिक, खलील मोहम्मद, प्रीतम कौशिक आदि उपस्थित थे।

RO No. 13467/11