
अकलतरा। विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के निवास में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने आए हुए जनप्रतिनिधियों, नगर के प्रबुद्धजनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि होली भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में दूरियां मिटाकर आपसी सौहार्द को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन सकारात्मक ऊर्जा और पारस्परिक सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं। समारोह में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के फाग गीतों ने माहौल को उत्साहपूर्ण कर दिया। नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर कार्यक्रम में रंग भरा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले समारोह में क्षेत्र के लोग लगातार पहुंचते रहे। कार्यक्रम में जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, लक्ष्मण मुकीम, रवि सिसोदिया, पूर्णनेंद्र सिंह राणा, सुशांत सिंह, सौरभ सिंह, मोहम्मद इमरान खान, दिवाकर राणा, खुलन सोनवानी, संतोष सिंह बैस, भविष्य चंद्राकर, प्रतिपाल सिंह, जीतेंद्र वर्मा, महेश्वर टंडन, नवल सिंह, चिंताराम राठौर, अजित सिंह राणा, क्रेशर उद्योग संघ, राइस मिलर्स एसोसिएशन, सरपंच संघ, सामाजिक संगठन, कर्मचारी संगठन व अन्य उपस्थित हुए।





















