
कोरबा। संविधान बचाओ का कार्यक्रम कल जांजगीर में आयोजित किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होने के बाद अब प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस तारतम्य में कल 21 मई को करतला में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। जिसमें रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया के नेतृत्व में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 24 मई को करतला में ही संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह, टीकाराम मनहर, गोरेलाल यादव, उप नेता रामगोपाल कुर्रे, श्याम नारायण सोनी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहमान खान, रजगामार से दीपचंद केशरवानी, छुरी से अशोक देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।