दादरखुर्द में बैंक अधिकारी के मकान में चोरी, मां-बेटा गिरफ्तार

11 लाख से अधिक के जेवरात बरामद
कोरबा। पुलिस सहायता केंद्र मानीकपुर एवं थाना कोतवाली कोरबा पुलिस ने दादर खुर्द क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ?11.11 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
6 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑ$फ इंडिया की शाखा के मुख्य प्रबंधक नवनीत नाथ ने चौकी मानीकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार सहित रायपुर गया हुआ था। 7 फरवरी की रात घर लौटने पर देखा कि घर के अंदर और बाहर लगे ताले टूटे हुए थे तथा घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। प्रारंभिक तौर पर चोरी गए सामान की कीमत लगभग 1.80 लाख आंकी गई थी।
मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदेह के आधार पर आरोपियों संजय वैष्णव और उसकी मां लव कुमारी से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। जांच के दौरान पता चला कि चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण आरोपियों द्वारा ‘मधुर फाइनेंस’ में गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस संस्था से संपर्क कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आभूषण बरामद किए। बरामद आभूषणों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग आंका गया है।
कई घटनाओं में नामजद रहा है संजय
पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय वैष्णव के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के मामले थाना बालकोनगर, सिविल लाइन रामपुर एवं कोतवाली कोरबा में दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(1) एवं 317(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

RO No. 13467/10