कट्टरपंथी जमात की धुन पर नाच रहे मुहम्मद यूनुस, बीएनपी बोली- बांग्लादेश सरकार के खुद की कोई ताकत नहीं

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुहम्मद यूनुस नीत अंतरिम सरकार दो राजनीतिक दलों के निर्देशों पर काम कर रही है। सरकार के पास अपनी कोई ताकत नहीं रह गई है। दो पार्टियां जैसे नचा रही हैं, अंतरिम सरकार वैसे नाच रही है।

यूनुस सरकार कट्टरपंथी जमात को सत्ता में ला सकती है

पार्टी के वरिष्ठ नेता मिर्जा अब्बास अब्बास ने आरोप लगाया कि अंतरिम सरकार अवैध तरीके अपनाकर कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) को चुनावी फायदा दिलाकर देश की सत्ता में ला सकती है।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से सरकार काम कर रही है, ये स्पष्ट है कि इसके पास अपनी खुद की कोई ताकत नहीं है। ये सरकार केवल दो दलों पर निर्भर हो गई है।

हाल में एनसीपी को मिला चुनाव चिह्न है

उन्होंने कहा कि इसका सुबूत हाल में एनसीपी को मिला चुनाव चिह्न है। सरकार वही कर रही है, जो ये कह रहे हैं। क्या कोई बता सकता है कि ये कौन लोग हैं, कहां से आए हैं और इनके लोकप्रिय होने का आधार क्या है। क्या इनको बांग्लादेश में कहीं और भी समर्थन मिल रहा है।

RO No. 13467/10