तीन माह से नहीं मिला नगर पालिका के कर्मचारियों को वेतन

जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय में साफ सफाई के साथ शहरवासियों के लिए पेयजल सुविधा मुहैया कराने और अन्य कायों के लिए मुस्तैद नगर पालिका जांजगीर नैला के कर्मचारी फांके में दिन बिताने मजबूर है। दरअसल तीन महीने से उन्हें वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। खास बात यह है कि इनमें प्लेसमेंट के अलावा नियमित कर्मचारी भी है। जिन्हें बीते नवंबर महीने से वेतन अप्राप्त है।
गौरतलब है कि शहर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ नगरीय प्रशासन की मंशा अनुसार शहर की साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था मुहैया कराने सहित नगर पालिका के कार्यों को करने पूरे समय तत्पर रहने वाले नगर पालिका के कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान नहीं होने की समस्या एक तरह से स्थायी होते जा रही है। वर्तमान में नगर पालिका परिषद जांजगीर ने सेवारत 140 से अधिक नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को बीते. नवंबर महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। बताया जाता है कि यहां के कर्मचारियों को दीपावली के समय अक्टूबर महीने तक का वेतन भुगतान किया गया था, इसके बाद वर्ष 2025 के दो महीने नवंबर और दिसंबर तथा नए नाल 2026 में जनवरी महीने का तन भुगतान नहीं हुआ है। वर्तमान फरवरी का महीना समाप्ति की ओर है। सामने होली और नवरात्रि जैसे त्यौहार आने वाले है। इसके अलावा फरवरी महीने की 20 तारीख से स्कूलों में बच्चों की परीक्षा शुरू हो गई है। ऐसे में पालिका कर्मचारियों को हर तरह से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां तीज त्यौहार और शादी-विवाह के सीजन में उनके हाथ खाली है तो वहीं दूसरी ओर बच्चों की फीस पटाने सहित अन्य समस्याएं भी बनी हुई है। कुल मिलाकर नियमित वेतन भुगतान नहीं होने से अधिकारी कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे है तो वहीं प्लेसमेंट कर्मचारियों के सामने और भी विकट स्थिति निर्मित होने लगी है। ऐसे में पालिका कर्मचारियों को हर तरह से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से कर्मचारियों का हर त्यौहार फीका पड़ रहा है।

फंड की समस्या
पालिका अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को फड़ समस्या के चलते वेतन भुगतान नही हो पाया है। राशि मिलते ही कर्मचारियों को वितरण कर
विकात भगत,
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला

RO No. 13467/11