
शर्तों के साथ एक अन्य संगठन को अनुमति
कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाने की परंपरा का निर्वहन कोरबा में होगा। यहां के हसदेव तक पर 5 नवंबर को कार्यक्रम कराए जाएंगे। हस्तक्षेप पर आखिरकार नमामि हसदेव सेवा समिति को उसकी पुरानी जगह पर लक्ष्मी नारायण यज्ञ और महा आरती करने और हिंदू क्रांति सेवा को उसकी जगह पर कार्यक्रम करने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है।
लंबे समय से नमामि हसदेव नदी संरक्षण और पर्यावरण को लेकर काम करती रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोरबा आगमन पर संगठन के प्रतिनिधि उनसे मिले थे और पूरे मामले को लेकर जानकारी दी थी। कई प्रकार की अड़ंगाबाजी के बाद प्राप्त निर्देश पर इस संगठन ने अपने स्थान को व्यवस्थित कराया। बताया गया कि 1 नवंबर से 5 नवंबर तक यहां लक्ष्मी नारायण यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए पुरोहितों को दायित्व दिया गया है। 5 दिन तक चलने वाले यज्ञ के लिए यजमान तय कर लिए गए हैं। सर्व कल्याण की भावना के साथ यहां पर यज् वेदियों में आहुति दी जाएगी। रणधीर पांडेय ने बताया कि उनका जोर शुरू से इस बात पर रहा है कि जहां पर हम हम अपनी गतिविधियों करते रहें हैं, वहीं पर यज्ञ कराएंगे। दूसरी और कुछ शर्तों के साथ कटघोरा प्रशासन ने देव दीपावली पर आयोजन करने के लिए शाम 5:00 से 10:00 तक यानी 5 घंटे के लिए हिंदू क्रांति सेना को अनुमति जारी की है। इसमें कहा गया है कि इस दौरान आतिशबाजी होने की स्थिति में सुरक्षा के सभी इंतजाम खुद करने होंगे। मौके पर राजनीतिक दल या व्यक्ति की तस्वीर प्रदर्शित नहीं की जा सकेगी।


























