
स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी कॉलेज में मनाया संविधान दिवस
कोरबा। संविधान दिवस पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में आई.क्यू.ए.सी एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में भारत की स्थिति’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ के रूप में शासकीय ई.वी. पी.जी महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एस. के. गोभिल ने प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती शिखा शर्मा ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में भारत की स्थिति’ विषय पर मुख्य वक्ता डॉ. एस. के. गोभिल ने अपने व्याख्यान में विकसित राष्ट्र के विकास के कारणों को बताते हुए कहा कि वहां के नागरिकों में राष्ट्र प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। दूसरा ऐसे देशों ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और तीसरा भ्रष्टाचार का ना होना है। भारत आज विश्व की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और निरंतर तेज़ विकास दर के साथ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंचों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की आई.वयू.ए.सी. समन्वयक डॉ. डेज़ी कुजूर ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति का आधार उसके संविधान में निहित समता, न्याय और अवसरों की समानता की भावना है। संचालन महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत श्रीमती मधु यादव अतिथि व्याख्याता के द्वारा किया गया । इस अवसर पर आई.क्यू.ए.सी. की सहायक समन्वयक सुश्री पूजा सिंह, सुश्री दिव्या पटेल सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता नुपिता सेन यादव, शैलेश माहेश्वरी, आशिया खान, सुदीप्ता कुंडू पूनम साहू, अतिथि ग्रंथपाल राजेश साहू एवं बड़ी संख्या वि विद्यार्थी उपस्थित हुए।


















