
बस्तर 14 अगस्त । कांकेर-बस्तर सीमा के मंडा पहाड़ पर हुई मुठभेड़ में आरकेबी डिवीजन की सेंट्रल कमेटी के सचिव विजय रेड्डी (इनाम 25 लाख) और डिविजनल कमेटी मेंबर लोकेश सलामे (इनाम 10 लाख) मारे गए। पुलिस के अनुसार, मंडा पहाड़ पर दोपहर भारी बारिश के बीच डीआरजी और आईटीबीपी जवानों की माओवादियों से मुठभेड़ हुई, जो शाम तक जारी रही। फायरिंग थमने के बाद दोनों शव बरामद हुए। विजय रेड्डी फंडिंग और रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाता था, जबकि लोकेश सलामे के आत्मसमर्पण के प्रयास दो साल से चल रहे थे। वहीं छत्तीसगढ़ में मारे गए दोनो नक्सलियों के शव देर रात मोहला पहुंचे, जहां शवों का पीएम किया जाएगा, जिसके बाद संभवत: इस पूरे ऑपरेशन को लेकर अधिकृत प्रेस कांफ्रेस कर पूरी जानकारी साझा करेगी।

















