भादा कैंप में एनसीसी कैडेट्स को मिली ट्रैफिक रूल्स की जानकारी

कोरबा। नेशनल कैडेट कोर सीजी बटालियन-1 कोरबा ने अपने कैडेट्स के लिए उरगा के नजदीक भादा गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया है। एनसीसी अधिकारी एनके तिवारी और सहयोगियों के द्वारा कैडेट्स को अनुशासन, संस्कार, सुरक्षा और सेवा भाव के साथ देशभक्ति से जुड़े पहलुओं पर ज्ञानवर्धन किया गया। उन्हें बताया गया कि हमारे लिए सबसे पहले राष्ट्र होना चाहिए। इसकी प्राचीनता और विरासत को भी कैडेट्स ने भलीभांति जाना। गणतंत्र के वास्तविक मायने की भी जानकारी उन्हें हुई।
एनसीसी के इस शिविर में कैडेट्स को ट्रैफिक रूल्स के संबंध में एएसआई मनोज राठौर के द्वारा जानकारी दी गई। उन्हें राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत ट्रैफिक की टीम विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। इसके जरिए जन सामान्य को यह बताया जा रहा है कि सडक़ हादसे कुल मिलाकर लापरवाही से होते हैं। जरा सी भी असावधानी जानलेवा हो सकती है या फिर इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए सडक़ों पर आवाजाही के दौरान पर्याप्त सतर्कता रखने क मानसिकता बनाएं। दोपहिया में चलने के समय हेलमेट और चारपहिया व अन्य गाडिय़ों में सीट बेल्ट का उपयोग जरूर किया जाए। यह आपात स्थिति से आपको बचाने का काम करती है। शिविर के अंतर्गत आयोजकों ने श्री राठौर का सम्मान भी किया। 31 जनवरी तक सडक़ सुरक्षा जागरूकता पर जिले के अन्य-अन्य हिस्से में गतिविधियां होंगी।

RO No. 13467/10