
नई दिल्ली। फरीदाबाद सफेदपोश माड्यूल के पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को यह एहसास हो गया है कि उसकी ऐसी गतिविधियों पर अब भारतीय खुफिया एजेंसियों की पैनी नजर रहेगी। इसलिए, इससे बचने के लिए उसने अब विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को निशाना बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
वह चाहती है कि ये छात्र अपने देश लौटने के बाद ऐसे ही माड्यूल बनाएं और आतंकी गतिविधियों को अंजाम दें। छात्रों को कट्टरपंथी बनाने के लिए बनाया पूरा इको-सिस्टम खुफिया एजेंसियों ने चेताया है कि देशभर में कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के लिए गहरी साजिश चल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा स्क्रूटनी बांग्लादेश पर है क्योंकि आइएसआइ ने जमात-ए-इस्लामी के साथ मिलकर भारतीय छात्रों खासकर मेडिकल कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों को कट्टरपंथी बनाने के लिए एक पूरा इको-सिस्टम बनाया है। एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि बड़ी संख्या में लोगों को कट्टरपंथी बनाने और फरीदाबाद में पकड़े गए माड्यूल की तरह सफेदपोश माड्यूल माड्यूल बनाने की साजिशें रची जा रही हैं।


















