गिरदावरी में लापरवाही, किसानों ने दी विरोध की चेतावनी

मालखरौदा। गिरदावरी और भौतिक सत्यापन में स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। गबेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष लालू गबेल के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को एसडीएम रूपेंद्र पटेल को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि अमले ने 5 एकड़ तक की पूरी धान की फसल को ‘अन्य फसल’ के रूप में दर्ज कर दिया है, जिससे वे धान बेचने से वंचित हो रहे हैं। छोटे किसानों का रकबा भी पोर्टल पर कम दिखाया गया है। पीडि़तों ने बताया कि शिकायत करने पर अधिकारी दुव्र्यवहार करते हैं और इसे फर्जी समस्या करार देते हैं।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर त्रुटि का त्वरित निराकरण नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। एसडीएम ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान भरत राकेश, राधेश्याम चंद्रा, कुश कुमार वर्मा, लव कुमार गबेल, उमाशंकर चंद्रा, अरुण प्रकाश वर्मा, जीवन गबेल, प्रकाश गबेल, ललित चंद्रा, दादू चंद्रा, गेंद लाल गवेल, संतोष ननकी दाऊ गबेल, धनंजय वर्मा, तुलेश्वर साहू, रेशम लाल चंद्रा आदि मौजूद रहे।

RO No. 13467/10