सरकारी डॉक्टर के निजी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत

कोरबा-बांकीमोंगरा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका गंगा बाई (निवासी- ज़मनीमुड़ा) है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार गंगा बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए बांकीमोंगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह अस्पताल सरकारी डॉक्टर डी.सी. पंत द्वारा संचालित किया जाता है। इलाज के दौरान महिला की हालत और बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

चटाईनार के सरकारी अस्पताल में पदस्थ व निजी अस्पताल के संचालक डॉ. डी.सी. पंत का कहना है कि महिला पहले से ही गंभीर बीमार थी और बेहद नाजुक हालत में अस्पताल लाई गई थी। डॉक्टर का दावा है कि अस्पताल की ओर से हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी।

RO No. 13467/11