नई दिल्ली। इसरो ने दुनिया के सबसे महंगे सिविलयन अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। यह नासा और इसरो का संयुक्त मिशन है। निसार पृथ्वी के निम्न कक्षा में चक्कर लगाएगा और 3 साल तक अंतरिक्ष में रहकर पृथ्वी की निगरानी करेगा। निसार की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुई। इसे जीएसएलवी के एफ-16 रॉकेट से लॉन्च किया गया है। सैटेलाइट को सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित किया जाएगा। निसार दुनिया का पहला रडार सैटेलाइट है, जो अंतरिक्ष से पृथ्वी को व्यवस्थित तरीके से मैप करेगा।