नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा की लेंगे जगह

नई दिल्ली। Nitin Nabin: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP National President) बनाया गया है। नितिन नबीन जेपी नड्डा (JP Nadda) की जगह लेंगे।

बीजेपी के इस कदम को बिहार की राजनीति के साथ राष्ट्रीय राजनीति में नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू 

बीजेपी की ओर से जारी बयान के अनुसार, “भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

पीएम मोदी ने नितिन नबीन को दी बधाई

पीएम मोदी ने बीजेपी का नए कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को दी बधाई। एक्स पर पीएम ने लिखा, “नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं।”

RO No. 13467/10